कुमार सोनी.अमृतसर।

पंजाब भर में फर्जी एजेंट की जालसाजी का धंधा काफी उबर रहा है। ताजा मामला पंजाब के जिला गुरदासपुर से जुड़ा है। कैसे यहां के रहने वाले हरप्रीत सिंह से फर्जी एजेंट ने एक लाख रुपए लेकर दुबई में एक निजी कंपनी का झांसा देकर अपने जाल में फंसा लिया। चार माह, उसे दुबई की सड़कों पर जिल्लत की जिंदगी के काटने पड़े। किसी तरह सरबत भला के ट्रस्ट के संपर्क दुबई में हुआ। उन्होंने पीड़ित युवक की मदद के लिए हाथ बढ़ाए तथा सही सलामत भारत पहुंचाया। श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा में सकुशल पहुंचने पर पीड़ित हरप्रीत सिंह ने संस्था का दिल से धन्यवाद भी किया।
कुछ समय पहले जिला गुरदासपुर के रहने वाले हरप्रीत सिंह ने खाड़ी देश में जाने के लिए उत्सुकता दिखाई। क्योंकि, घर की आर्थिक हालत दयनीय थी। सिर पर कर्ज का बोझ था। परिवार ने किसी तरह से अपनी जमीन बेच कर बेटे को दुबई भेजने का मन बना लिया। हरप्रीत सिंह के मुताबिक, गुरदासपुर में रहने वाले एक एजेंट के साथ मुलाकात हुई। एजेंट ने उसे आश्वासन दिया कि दुबई में एक निजी कंपनी में काफी मुलाजिमों की जरूरत है। पैसे अच्छे मिल जाएगे। रहन-सहन तथा खाना-पीने का कंपनी खर्च अदा करेगी। किसी प्रकार से जमीन का हिस्सा बेचकर एक लाख रुपए एजेंट को देने के लिए इकट्ठा किया।
पैसे देने के उपरांत उसे दुबई का वीजा मिल गया। दुबई पहुंचा तो जिस कंपनी के बारे एजेंट ने बताया था, उस कंपनी के बार जानकारी ली तो वह फर्जी पाई गई। जेब में कोई पैसा नहीं था। सड़क पर चार माह जिल्लत की जिंदगी जीने के लिए मजबूर होना पड़ा। किसी ने उसे सरबत का भला ट्रस्ट के साथ संपर्क करने के लिए बोला। ट्रस्ट के पास जाकर आपबीती सुनाई तो उन्होंने भारत पहुंचाने के लिए मदद की। अब सही सलामत घर पहुंच गया हूं। ट्रस्ट ने एक वीडियो के माध्यम से अपील की है कि खाड़ी देश में जाने के लिए सबसे पहले एजेंट के बारे सारी जानकारी हासिल कर ले। फिर उसके बाद विदेश जाने का मन बनाए।