एसएनई नेटवर्क.फिल्लौर/जालंधर।
यहां पर एक बेटी ने अपना रिश्ता कलंकित कर दिया। 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला का उसकी बेटी ने बड़ी बेरहमी से गंडासी के साथ कत्ल कर दिया। कत्ल को छुपाने के लिए चोरी की रंगत देने का प्रयास भी किया गया। लेकिन, पुलिस ने तकनीकी पहलू के आधार पर मामले को कुछ समय के भीतर ही सुलझा लिया। मृतक बुजुर्ग का महिला जीतो का शव सिविल अस्पताल में रखवा दिया। बेटी सत्या के खिलाफ धारा-302 हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि जीतो अपने मां-बाप की इकलौती संतान थी। 9 वर्षीय बेटा साथ रहता था। पिता ने 3 वर्ष पूर्व आत्महत्या कर ली थी। जांच-पड़ताल में सामने आया है कि बुजुर्ग महिला की हत्या 7.5 लाख रुपए को लेकर हुए विवाद के उपरांत की गई। पता चला है कि कई बार पैसे को लेकर जीतो अपनी मां सत्या के साथ मारपीट भी करती थी। इस बात की पुष्टि डीएसपी फिल्लौर हरलीन सिंह ने की।
उन्होंने (डीएसपी) ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि फिल्लौर के अधीन गांव अट्टी में एक बुजुर्ग महिला की हत्या हो गई। वह अपनी पुलिस टीम सहित घटनास्थल पर पहुंचे। शव के पास समान बिखरा पड़ा था। प्राथमिक जांच में उन्हें चोरी के साथ जुड़ा मामला लगा। जबकि, तकनीकी टीम की मदद से इस मामले पर गहनता से जांच पड़ताल हुई तो शक बेटी जीतो पर पड़ा। जीतो को पुलिस हिरासत में लिया गया। गहनता से पूछताछ शुरू हुई तो उसने हत्या का जुर्म कबूल कर लिया। जीतो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। अदालत में पेश कर पुलिस न्यायिक हिरासत हासिल की जा सकती है। प्रतीकात्मक तस्वीर