विकास को ‘पंख’ लगाएंगे ‘गिरीश,…सच्ची ‘लगन, से साथ निभाएंगी पत्नी ‘मोनिका,

GIRISH SHARMA CONGRESS LEADER

वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर।

हाल ही प्रदेश के निगम चुनाव हुए थे। इस बार अमृतसर नगर-निगम चुनाव में हाथ के प्रत्याशियों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन कर आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की स्थिति को मजबूत कर दिया। अब पार्टी के लिए आने वाले चुनाव में दोबारा सत्ता में आने के लिए मतदाताओं कांग्रेस के लिए एक अच्छा संकेत जारी कर दिया। इस बार वार्ड नंबर-25 के शीर्ष कांग्रेसी नेता गिरीश शर्मा की पत्नी ने सीट जीत कर पार्टी को इस बात का संदेश दे दिया है कि यहां से आने वाले चुनाव में कांग्रेस को कोई हिला नहीं सकता है। जीत के उपरांत ही नेता गिरीश ने सोशल मीडिया में लाइव होकर अपने वार्डवासियों खासकर पवन नगर तथा अन्य के मतदाओं का तय दिल से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह जीत हमारी नहीं बल्कि वार्डवासियों की है, जिनकी बदौलत उन्हें दूसरी बार वार्ड वासियों की सेवा करने का अवसर मिला। अब विकास की लहर का पहिया थमने वाली नहीं है, बल्कि, और विकास किया जाएगा। उन्होंने अपना संपर्क नंबर-98729-78830 जारी किया। यह वीडियो एक मिनट से ऊपर का है। जीत के बाद आम-जनता को इस बात का संदेश देने का प्रयास किया गया है कि वह विकास को पंख लगाएंगे तथा इस में उनकी पत्नी मोनिका शर्मा साथ निभाएंगी। 

पिछले चुनाव में नई वार्ड-25 जबकि 27 थी। वर्तमान वार्ड नंबर-25 में कई क्षेत्र को शामिल किया गया। इसमें पवन नगर की गालियों के अलावा नया इलाका प्रोफेसर कालोनी को साथ जुड़ा गया। चूंकि, इस बार का मुकाबला काफी कांटे का था। क्योंकि, इस सीट पर आम आदमी पार्टी तथा भाजपा के प्रतिद्वंद्वियों ने कांग्रेस की महिला प्रत्याशी को हराने का हर संभव प्रयास किया। लेकिन, कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेता का अनुभव तथा लोगों के बीच प्यार तथा कामकाज ने उनकी जीत को पक्का कर दिखाया। माना जाता है कि चुनाव मतगणना से 2 दिन पहले लोगों ने मन से फैसला कर लिया था कि इस बार मत सिर्फ पंजे को डालना है। क्योंकि, उन्हें प्रत्याशी अपनी जीत को आसान बनाने के लिए शराब तथा पैसे की राजनीति पर चल पड़े थे। इसलिए मतदाता ने अपने मत से उन्हें गहरी चोट दी। 

सोशल मीडिया में गिरीश शर्मा का वीडियो

मैं गिरीश शर्मा मेरी पत्नी मोनिका शर्मा (वार्ड नंबर-25, नवनियुक्त) सभी का तह दिल से धन्यवाद करते हैं, कांग्रेस हाईकमान तथा शहर की कांग्रेस की टीम का भी धन्यवाद करते है, जिन्होंने हमें टिकट देकर दोबारा चुनाव लड़ने का अवसर दिया। उनकी बदौलत इतनी बड़ी जीत हासिल की। वार्ड नंबर 27 के वार्डवासियों ने हमारा पूरे दिल के साथ दिया, हम उनका भी धन्यवाद करते हैं, खासकर, पवन नगर , प्रोफेसर कॉलोनी के वार्ड वासियों से अनुरोध करता हूं कि अगर वार्ड में कोई समस्या आती है तो संदेश या फिर तत्काल संपर्क किया जा सकता है। आपकी समस्या पहल के आधार पर हल की जाएगी।  

100% LikesVS
0% Dislikes