संपत्ति के लेन-देन को लेकर हुआ विवाद…….दोनों गुटों की तरफ से चली गोलियां…..गोली लगने से जिम मालिक की मौत..एक गैंगस्टर सहित 2 घायल

अनिल भंडारी.पवन कुमार.अमृतसर।

शहर में गोली चलना अब आम बात हो चुकी हैं। संपत्ति के लेन-देन को लेकर दो गुट में गोली चलने का मामला सामने आया। वारदात शुक्रवार की देर रात की बताई जा रही हैं। गोली लगने से जिम मालिक छेहरटा निवासी नरिंदर सिंह निंदी की मौके पर ही मौत हो गई। गैंगस्टर सन्नी जामा सहित कुल 2 गंभीर रुप से घायल हो गए। इलाज के लिए अस्पताल दाखिल कराया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बयान के आधार हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने वहां से खाली होल भी बरामद कर लिया। कुल मिलाकर 6 राउंड गोलीबारी होने की बात सामने आई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने अगली कार्रवाई भी शुरू कर दी। 

शुक्रवार की देर रात शहर के ड्रीम सिटी में एक पार्टी का आयोजन किया गया था। उस पार्टी में शहर के कई करोड़पति कारोबारी शामिल हुए। इस बीच दो गुटों की पुरानी संपत्ति के पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ। पूर्व दोनों तरफ से हाथापाई हुई। बताया जा रहा है कि इस पार्टी में एक एनआरआई भी शामिल हुआ था। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि विवद तीन लाख रुपए का था। दोनों तरफ से हथियारों से एक-दूसरे पर गोली चला दी गई। गोलियां लगने से जिम मालिक निंदी की मौके पर मौत हो गई, जबकि जामा गैंगस्टर सहित दो घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि इस मामले को लेकर पुलिस की काफी किरकिरी हुई। क्योंकि, पुलिस को सूचना मिलने के उपरांत काफी देर बाद पहुंची। इतना ही, नहीं पुलिस पर आरोप लग रहे हैं कि वह इस प्रकरण को लेकर काफी तथ्यों को भी छिपा रही हैं। सवाल पूछने पर गैंगस्टर की लिप्त भी है तो इस बारे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।   

100% LikesVS
0% Dislikes