वरिष्ठ पत्रकार.बरनाला।

पंजाब के बरनाला में तेज रफ्तार होंडा सिटी संतुलन बिगड़ने की वजह से कार सड़क से नीचे ड्रेन में जा गिरी। ड्रेन में गिरते ही कार में आग लग गई और उसमें सवार 23 साल का युवक हनी सिंह जिंदा जल गया। घटना के वक्त वह कार में अकेला ही था। पुलिस ने शव को कार से बाहर निकाल कर बरनाला के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक संगरूर के सुनाम का रहने वाला था।
बताया जा रहा है कि हनी सिंह अपनी बहन से मिलने जा रहा था और रास्ते में उसकी कार का एक्सीडेंट हो गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि चंडीगढ़-बठिंडा हाईवे पर धनौला के पास युवक अपनी होंडा सिटी कार से संगरूर से रामपुरा जा रहा था। जब वह दानगढ़ रोड के कट पर पहुंचा तो कार संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी ड्रेन में गिर गई। गिरते ही गाड़ी में आग लग गई। कार सवार हनी सिंह अंदर ही फंस गया और जलकर उसकी मौत हो गई।

