वरिष्ठ पत्रकार.बरनाला। विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके वालों का आरोप है कि उसके ससुराल वालों पर उनकी बेटी को जहर देकर उसकी हत्या कर दी। मृतक महिला सुखजिंदर कौर 2 बच्चों की मां थी। ससुरालियों पर आरोप है कि वह दहेज के लिए विवाहिता को परेशान करते थे और उसके साथ मारपीट करते थे। यह घटनाक्रम पंजाब के शहर बरनाला में स्थित एक क्षेत्र का है।
मृतक महिला की मां मनजीत कौर निवासी गांव बनेरा ने बताया कि उनकी बेटी की शादी 2014 में हुई थी। बेटी ने 11 साल तक ससुरालियों के जुल्म सहे। सुखजिंदर कौर की शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ लड़ाई-झगड़ा करने लगे थे। मां ने आरोप लगाया कि कुछ समय पहले सास, ससुर और देवर ने उनकी बेटी के साथ मारपीट कर मायके भेज दिया था। आठ महीने बाद पंचायत बुलाकर बेटी को वापस ससुराल भेजा गया। बुधवार को बेटी के ससुराल वालों ने उन्हें फोन कर कहा कि जल्दी उनके घर आ जाओ। कारण पूछने उन्होंने बताया कि उनकी बेटी सुखजिंदर कौर कमरे में बैठकर झगड़ा कर रही है। बाद में ससुराल वालों ने बताया कि सुखजिंदर कौर ने सल्फास की गोलियां खा ली हैं। मायके वाले जब सुखजिंदर के घर पहुंचे तो पता चला कि बेटी को अस्पताल से वापस लाया गया है। जब बेटी का शव घर लाया गया तो मायके वालों को इस घटना के बारे में पता चला।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुखजिंदर कौर की सल्फास खाने से मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

