एसएनई नेटवर्क.बरनाला।

गांव टेकरीवाल में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। मामला, पंजाब के जिला बरनाला हैं। अपनी महिला मित्र को रात को उसके घर में मिलने गए लड़के को तेजधार हथियारों से काटकर लड़की के पिता और उसके भाई ने उसे मार डाला। उन्होंने अपनी लड़की की भी गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों पर क़त्ल का पर्चा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्रेम प्रसंग के एंगल से जांच जारी
दोनों मृतकों में लड़की की उम्र 25 साल और लड़के की उम्र 30 साल बताई जा रही है। पुलिस प्रशासन ने मौके पर पूरी घटना की जांच शुरू कर दी है। दोनों डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बरनाला में भेज दिया है। DSP बरनाला ने घटना पर बात करते हुए बताया कि शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है।
लड़के का खून से सना शव मिला
गांव ठीकरीवाला में घर के बाहर चारपाई पर खून से सना शव मिला। लड़की की लाश घर के अंदर मिली। मृतक लड़की की पहचान मनप्रीत कौर और लड़के की गुरदीप सिंह के तौर पर हुई है। गुरदीप के भाई के बयानों के पर लड़की के पिता भोला सिंह और भाई सुखवीर सिंह पर पुलिस स्टेशन सदर बरनाला में कत्ल का पर्चा दर्ज कर लिया है।