MAJOR ACCIDENT….स्कूली बच्चों की बस पलटी..आगे क्या हुआ, ये देख हर कोई है हैरान

ACCIDENT GRAPHIC IMAGE BY SNE NEWS

वरिष्ठ पत्रकार.बरनाला। 

गुरुवार को स्कूल बस पलटने से कंडक्टर की मौत हो गई। घटना गांव कलाल माजरा के किरपालेवाल लिंक रोड पर हुई। बस में सवार 32 बच्चे बाल-बाल बच गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला, पंजाब के  बरनाला के महल कलां विधानसभा क्षेत्र से जुड़ा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया। इस पूरे मामले को लेकर स्थानीय पुलिस ने जांच हर पहलू पर आरंभ कर दी।


जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अमृतपाल सिंह कालू (30) के रूप में हुई है। बस में 32 बच्चे सवार थे। ड्राइवर ने बताया कि सामने से आ रहे वाहन को रास्ता देने के दौरान बस का नियंत्रण खो गया और वह पलट गई। दुर्घटना के समय बस की खिड़की में खड़े कंडक्टर बस के नीचे आ गए।


बस में सवार लगभग 32 स्कूली बच्चे सुरक्षित बच गए। घटना की सूचना मिलने पर स्कूली बच्चों के माता-पिता तुरंत मौके पर पहुंचे। हालांकि, एम्बुलेंस को पहुंचने में एक घंटे का समय लगा। मृतक के परिवार ने घटना की जांच की मांग की है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक अमृतपाल सिंह कालू गांव कलाल माजरा का रहने वाला था।

100% LikesVS
0% Dislikes