SAD NEWS…कैसे हुई इस युवक की इंग्लैंड में मौत….क्यों, सदमे में है सारा परिवार, समझिए, इस ‘NEWS’ में….?

FILE-IMAGE-OF-BARNALA-YOUTH-LAKHWINDER-SINGH-LUCKY

वरिष्ठ पत्रकार.बरनाला। 

पंजाब के युवक की इंग्लैंड में मृत्यु हो गई। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बरनाला के रहने वाले लखविंदर सिंह की मौत दिल का दौरा का पड़ने की वजह से हुई। अक्टूबर में वह भारत आया था। पिछले दिनों वापस इंग्लैंड चला गया था। परिवार तथा गांव में मातम का माहौल हैं। शव गांव में एक-दिन में आने के आसार हैं, उसके उपरांत पूरे रीति-रिवाज से शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस बात की पुष्टि, परिवार ने की। 

पंच बेअंत सिंह ने बताया कि मृतक युवक लखविंदर सिंह लक्की, मास्टर रघुवीर सिंह का बेटा था। लखविंदर सिंह लक्की हाल ही में गांव आया था। 20 अक्टूबर को वह इंग्लैंड वापिस गया था। इंग्लैंड लौटने के पांच दिन बाद ही 25 अक्तूबर को दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई। वह काफी मिलनसार स्वभाव और हंसमुख प्रकृति के लिए जाने जाता था। गांव के लोगों ने उनकी अचानक मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया और परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।

100% LikesVS
0% Dislikes