वरिष्ठ पत्रकार.बठिंडा।
पंजाब के बठिंडा में एक बंटी-बबली का किरदार निभाने वाले जीजा-साली के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। साली रजनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि, अमृतसर का रहने वाला जीजा हरजिंदर फरार बताया जा रहा है। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने गहने की काफी संख्या में अलग-अलग जगह से चोरी की। प्राथमिक जांच पड़ताल में सामने आया कि साली ने एक सुनार की दुकान से लाखों के गहने चोरी किए। चोरी की शिकायत उपरांत पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि रजनी चोरी करके गहना अपने जीजा को देती थी। दोनों में क्रमश 70-30 की हिस्सेदारी में बांट दिया जाता था। फिलहाल, पुलिस इस केस तय तक पहुंचने के लिए हर पहलू पर काम कर रही है। पुलिस के मुताबिक, आने वाले दिनों में बड़ा खुलासा किया जा सकता है। कईयों अन्य की गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।
जानिए, क्या था पूरा मामला..अब तक क्या-क्या हुआ खुलासा
जानकारी के अनुसार करीब 12 दिन पहले थाना कोतवाली पुलिस के पास एक ज्वेलर ने शिकायत दी थी कि उसकी दुकान पर काम करने वाली युवती रजनी दुकान से बड़ी मात्रा में गहने चोरी कर चुकी है। पुलिस ने जांच के बाद युवती रजनी को गिरफ्तार कर लिया। रिमांड के दौरान इस बात का खुलासा हुआ कि वह दुकान से जो भी सोने के गहने चोरी करती थी वो अमृतसर में ज्वेलरी का काम करने वाले अपने जीजा हरजिंदर सिंह को भेज देती थी। जो आगे गहनों को ग्राहकों को बेचता था। इसके अलावा युवती ने खुलासा किया कि उसने चोरी किए हुए गहनों से कमाई करके बठिंडा में दो प्लाट भी खरीदे और अन्य प्रापर्टी भी बनाई है।

