वरिष्ठ पत्रकार.बठिंडा।
शहर में लूटपाट, हत्या, गुंडागर्दी जैसे संगीन अपराध आम बात हो चुकी हैं। कुछ दिनों के भीतर हत्या, लूटपाट के ताजा मामलों ने पुलिस से लेकर प्रदेश की आप सरकर की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए। मामला, पंजाब के बठिंडा शहर से जुड़ा हैं। गांव मलूका के रहने वाले एक परिश्रमी व्यवसायी को लूट का शिकार बनाया। लगभग 5 लाख की लूट को वारदात एक बाईक सवार 3 अज्ञात ने अंजाम दिया। घटनाक्रम की सभी तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हो चुकी हैं। क्षेत्र में दहशत का माहौल हैं। पुलिस ने 3 अज्ञात के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी।
जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह 7 बजे लखी चंद नामक व्यवसायी ने अपनी दुकान बैठे थे। एक बाईक पर 3 अज्ञात दुकान भीतर आए। आते ही व्यवसाय़ी को बंधक बना लिया। मारपीट शुरु कर दी गई। वहां से लगभग 5 लाख की नगदी लूट ले गए। किसी प्रकार से व्यवसायी ने मदद के लिए शोर मचाया। आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।
वारदात के बारे पुलिस कंट्रोम रुम सूचित किया गया। संबंधित थाना की पुलिस सहित बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया गया। सारे शहर में नाकाबंदी कर दी गई। फिलहाल, किसी की गिरफ्तारी के बारे पुलिस ने पुष्टि नहीं की। क्षेत्र में दहशत का माहौल हैं। पुलिस गुनाहगारों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही हैं।
ताजा घटनाएं, जिससे प्रशासन तथा सरकार पर उठ रहा सवाल
1) बीती शुक्रवार तड़के स्थानीय एसएसपी आवास के पास बाइक सवार तीन युवकों ने बीएसएफ के एएसआई से लूटपाट की।
2) इसके अलावा कुछ दिन पहले भागू रोड पर अखबार बांट रहे एक हाॅकर से मारपीट कर उसका मोबाइल फोन छीन लिया गया था।
3) वहीं, आज की घटना ने स्थानीय पुलिस प्रशासन से लेकर सरकार की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया।