शराबी पति पत्नी-बेटे को पीटता था हमेशा ———-तंग आकर कस्सी से कर दिया कत्ल, जानें, कैसे हुए ‘ARREST’

CRIME SCENE IMAGE

SNE NETWORK.BATHINDA.


एक महिला ने अपने सुहाग को मौत के घाट उतार दिया। इस वारदात को अंजाम देने के लिए महिला के बेटे ने भी उसका साथ दिया। बठिंडा के गांव नाथपुरा में कस्सी से वार कर परमिंदर सिंह की हत्या करने वाली उसकी पत्नी और उसके बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान पत्नी जसवीर कौर व बेटे सुखदीप सिंह (24) के तौर पर हुई है।

वारदात सोमवार देर रात की है, जब परमिंदर सिंह घर पर सो रहा था। आरोपित पत्नी व बेटे ने सोते समय लोहे की कस्सी से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक परमिंदर सिंह शराब पीकर अकसर पत्नी और बेटे से मारपीट करता था। रात को भी उसने शराब के नशे में पत्नी व बेटे से मारपीट की थी। इसी बात से गुस्साए पत्नी व बेटे ने घर में पड़ी कस्सी से उसकी हत्या कर दी है।

100% LikesVS
0% Dislikes