वरिष्ठ पत्रकार.बठिंडा।
यहां पर एक मामला काफी अजीबोगरीब सामने आया। मामला, पंजाब के बठिंडा जिला से जुड़ा हैं। मुर्गे को पीड़ित के तौर पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, जबकि, मुर्गों की लड़ाई करवाने वाले 3 कथित अपराधियों की संख्या बताई जा रही हैं। 1 को जमानत मिल चुकी हैं, 2 फरार बताए जा रहे हैं। सभी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
दरअसल, बठिंडा शहर के एक क्षेत्र में अवैध रूप से मुर्गों की प्रतियोगिता चल रही थी। स्थानीय पुलिस को इस बात का पता चला तो टीम ने मौके पर जाकर रेड किया। वहां से प्रतियोगियता करवाने वाले अयोजक तथा अन्य फरार हो गए। पुलिस ने मुर्गा तथा ट्राफिया कब्जे में ले ली।
एक पुलिस के अधिकारी ने बताया कि एक कथित अपराधी राजविंदर को तो मौके से ही गिरफ्तार कर लिया था। जमानत देकर रिहा कर दिया गया। जगसीर सिंह तथा गुरजीत सिंह फरार हो गए। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। चूंकि, मुर्ग इस मामले में पीड़ित है तथा उसकी जिम्मेदारी पुलिस की हैं, इसके लिए उसे सुरक्षित जगह पर रखा गया। बीच-बीच में चेक किया जा रहा हैं।