पाकिस्तान की आईएसआई को सैन्य जानकारी देने वाला चपरासी काउंटर इंटेलिजेंस के हत्थे कैसे चढ़ा-जानिए, इस खबर में ……………..?

एसएनई न्यूज़.बठिंडा।

काउंटर इंटेलिजेंस ने एशिया की सबसे बड़ी सैन्य छावनी की गुप्त जानकारियां पाकिस्तानी की खुफिया एजेंसी आइएसआइ को देने के आरोप में एक चपरासी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हरियाणा के कैथल जिले के गांव अरमौली हाल आबाद क्वार्टर नंबर 112/6 एमईएस कालोनी बठिंडा निवासी गुरविंदर सिंह पुत्र सिमरजीत सिंह  के रूप में हुई है।

गुरविंदर बठिंडा सैनिक छावनी में स्थित मुख्यालय कमांडर वर्क्स इंजीनियर कार्यालय बठिंडा में चपरासी है। पता चला है कि गुरविंदर सिंह एक पीआईओ (पाकिस्तान इंटेलिजेंस ऑपरेटिव) के संपर्क में है, जिसने खुद को पीसीडीए चंडीगढ़ में सेवारत खुशदीप कौर के रूप में पेश किया था। वह फेसबुक के जरिए उसके संपर्क में आया।

जहां से उसने अपना व्हाट्सएप नंबर एक्सचेंज किया। खुशदीप कौर के व्हाट्सएप नंबर के जरिए आरोपित गुरविंदर सिंह को अपने जाल में फंसाया और उसे अपने दक्षिण पश्चिमी कमान समूह में जोड़ लिया।

50% LikesVS
50% Dislikes