SNE NETWORK.BATHINDA.
पंजाब के बठिंडा-सिरसा बॉर्डर पर गांव पथराला के पास हरियाणा के युवक की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। युवक तलवंडी साबो कोर्ट में मारपीट के एक मामले में पेशी भुगतने जा रहा था।युवती समेत 6 नामजद आरोपियों ने पहले कार से युवक का पीछा किया और फिर रास्ते में घेर लिया। जान बचाने के लिए युवक खेतों की तरफ भागा, लेकिन हमलावरों ने वहां उसे घेरकर सिर पर कई वार किए।
पुलिस की शुरुआती जांच में हत्या के पीछे करीब डेढ़ साल रंजिश सामने आई है। जिसके बदला लेने के लिए हत्या की गई। पुलिस के अनुसार, कुलदीप सिंह अपनी ऑल्टो कार (HR 94 2706) में गांव मसीतां से बठिंडा की तरफ जा रहा था। उसके साथ एक साथी भी था। जब वे बठिंडा-डबवाली रोड पर गांव पथराला के पास पहुंचे, तो दूसरी कार में सवार 3 लोगों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया।

मामले की जांच करती हुई पुलिस टीम।
कुछ दूरी पर आरोपियों ने उनकी कार रुकवा ली। इसके बाद कुलदीप गाड़ी से उतरकर जान बचाने के लिए गांव पथराला निवासी गुरदीप सिंह के खेतों की तरफ भागा। हमलावर भी उसके पीछे खेतों में पहुंच गए और उसे घेरकर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। सिर पर कुल्हाड़ी से कई वार किए गए। हमले में कुलदीप की मौके पर ही मौत हो गई।
थाना संगत के एसएचओ इंस्पेक्टर हरबंस सिंह के मुताबिक, शुरुआती जांच में हत्या के पीछे रंजिश की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ साल पहले कुलदीप सिंह ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर गांव मसीतां के गुरसेवक सिंह की हत्या की थी। इस मामले में वह जेल गया था और कुछ समय पहले ही जमानत पर बाहर आया था। पुलिस को शक है कि गुरसेवक की हत्या का बदला लेने के लिए दूसरे पक्ष ने कुलदीप को निशाना बनाया। SHO हरवंस सिंह के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पारिवारिक विवाद और पुरानी रंजिश भी रही है। पहले भी इनके बीच कई मामले और मुकदमे दर्ज हुए थे।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम।
एसएचओ हरबंस सिंह ने बताया कि पुलिस ने एक युवती समेत 6 लोगों को नामजद किया है। इनके अलावा अज्ञात लोगों के खिलाफ भी हत्या का केस दर्ज किया गया है। नामजद आरोपियों में हर्ष सिंह निवासी मसीतां, सचिन बिश्नोई निवासी ऐलनाबाद, सुखबीर सिंह निवासी डबवाली, वीरदविंदर सिंह उर्फ गोरी निवासी डबवाली, सर्बजीत सिंह निवासी डबवाली और सत्ती कौर शामिल हैं। पुलिस की टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही हैं।
डीएसपी ग्रामीण परमिंदर सिंह ने बताया कि खेतों में हत्या की सूचना मिलने पर चौकी पथराला के पुलिसकर्मी, थाना संगत के एसएचओ और वह खुद मौके पर पहुंचे थे। शव की पहचान के बाद फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। डीएसपी के अनुसार, शुरुआती जांच में दोनों पक्षों के बीच पुरानी पारिवारिक रंजिश और पहले दर्ज मुकदमों की बात सामने आई है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है। उनकी गिरफ्तारी के लिए CIA और थाना पुलिस की अलग-अलग टीमें रवाना की गई हैं।

मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी देहाती परमिंदर सिंह
एसएचओ हरवंस सिंह के मुताबिक, मृतक कुलदीप सिंह के खिलाफ हत्या समेत कई आपराधिक मामले दर्ज थे। वह हत्या के एक मामले में जेल में बंद था और कुछ समय पहले जमानत पर बाहर आया था। शुक्रवार को वह अपने खिलाफ चल रहे मारपीट के एक मामले में तलवंडी साबो कोर्ट में पेशी भुगतने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसकी हत्या कर दी गई।###USA###CANADA###UK###AUSTRALIA###NEWZEALAND###PUNJAB###BATHINDA###AUSTRALIA###NEWZEALAND###GERMANY###ITLAY###FRANCE###SPAIN###ROME###

