लालची था ससुराल परिवार…..पैसे के लिए करता था नवविवाहिता को तंग…मांग नहीं पूरी हुई तो उतार दिया मौत के घाट

strangulation image by sne news (file photo)

वरिष्ठ पत्रकार.बठिंडा। 

पैसे के खातिर एक हीरे जैसे बहू का उसके ससुरालियों से बेरहमी से हत्या कर दी। मामला, बठिंडा शहर से जुड़ा है। पुलिस ने मृतक के परिवार के बयान पर ससुर दर्शन सिंह, लड़की की सास बनत कौर और ननद के खिलाफ 80, 3(5) तहत केस दर्ज किया है। परिवार का आरोप है के लड़की की गला घोंटकर हत्या की है। पोस्टमार्टम के बाद भदौड में लड़की का अंतिम संस्कार किया गया। बताया जा रहा है कि मृतक विवाहिता की  2 महीने पहले ही शादी हुई थी।

पुलिस को दिए अपने बयान पर विवाहिता अर्शप्रीत कौर के पिता अजमेर सिंह ने बताया के उसका एक बेटा और चार लड़कियां हैं। छोटी बेटी अर्शप्रीत कौर की शादी इसी साल 11 अक्टूबर को बलविंदर सिंह निवासी बाबा फरीद नगर बठिंडा से हुई थी। मैरिज के कुछ दिनों बाद ही ससुराल परिवार लड़की को तंग परेशान करना शुरू कर दिया। आज उन्हें ससुराल वालों ने सूचित किया कि लड़की बठिंडा के एक हॉस्पिटल में दाखिल है, हालत गंभीर है। भदौड़ से परिवार जब बठिंडा पहुंचा तो पता चला के लड़की की मौत हो चुकी है।

100% LikesVS
0% Dislikes