सरकार बदली नशे के हालात हद से बदतर…..बठिंडा की बीड़ तालाब बस्ती में महिला युवक को नशे की पुड़ी देने की वीडियो सोशल मीडिया में खूब तेजी से हो रही वायरल

पुलिस विभाग में मचा हड़कंप…..अब सवाल उठ रहे पंजाब की आप सरकार

परएसएनई नेटवर्क.भटिण्डा।

पंजाब में सत्ता परिवर्तन तो जरुर हो चुका है। लेकिन, नशे के हालात पंजाब में हद से बदत्तर हो चुके है। नशा उसी प्रकार से बदनाम मंडियो के घर-घर में सरेआम बिक रहा है, यहां पहले की पूर्व सरकार दौरान बिकता रहा है। बस फर्क इतना है कि पहले पंजाब में कांग्रेस सरकार सत्ता में थी, अब आप की सरकार सत्ता में।  इतना ही नहीं, पुलिस प्रशासन तक उनके (नशे बेचने वालों) समक्ष बेबस दिख रही है। ताजा मामला पंजाब के भटिण्डा की बीड़ तालाब मंडी का सामने आया है। एक घर से महिला तस्कर द्वारा एक युवक को चिट्टे की पुड़ी देते समय की वीडियो सोशल मीडिया में मंगलवार खूब तेजी से वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि घटनाक्रम ताजा है। पुलिस के समक्ष पहुंचने के उपरांत हड़कंप मच गया। पुलिस उक्त महिला की तलाश में जुट चुकी है। क्योंकि, भगवंत मान सरकार ने साफ संदेश दे रखा है कि जिस इलाके में नशा बिकता है, उस क्षेत्र की पुलिस जिम्मेदार होगी। सख्त कार्रवाई होगी। 

मंगलवार सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब तेजी के साथ वायरल होने लगी। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक घर पर युवक दस्तक देता है। गेट खटखटाने के उपरांत भीतर से एक महिला बाहर आती है। युवक के हाथ में पुड़ी थमा देती है। मतलब चिट्टे (हेरोइन) की। युवक के जाने उपरांत एक दूसरा युवक आता है, उसे भी महिला चिट्टे की पुड़ी देती है। उसके बाहर वह घर के भीतर चली जाती है। वीडियो लगभग दो मिनट के करीब का है। इस वीडियो से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि पंजाब में नशा अभी तक सरेआम बिक रहा है तथा आप सरकार का नशा समाप्त करने का दावा बिल्कुल ठुस्स दिखाई दे रहा है। 

आकंड़ो के मुताबिक एक हफ्ते के भीतर नशे की वजह से बठिंडा में लगभग 8 युवा की मौत हो चुकी है। मरने वाले सभी युवा की आयु करीब 17-24 वर्ष है। एक प्रकार से यह मामला काफी गंभीर है, इसलिए प्रशासन को भी चिट्टा बेचने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करनी होगी। तभी जाकर लोगों का विश्वास सरकार तथा प्रशासन के प्रति कायम होगा। अन्यथा लोग समझगें कि आप सरकार की बातें तथा वादे अन्य पार्टियों की तरह से झूठे साबित हुए। 

नशे के लिए बदनाम है बीड़ बस्ती

बताया जा रहा है कि भटिण्डा की बीड़ बस्ती नशे के लिए काफी बदनाम मानी जाती है। कच्ची शराब, स्मैक, चिट्टा तक हर घर से बड़ी आसानी से मिल जाता है। सूत्रों से पता चला है कि बस्ती से पुलिस को संबंधित थाना तथा उच्च अधिकारियों को मोटा हफ्ता चढ़ता है, इसलिए इनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई नहीं करती है। अब चूंकि, पंजाब में सत्ता परिवर्तन के उपरांत आम आदमी पार्टी की सरकार है। देखना होगा कि पुलिस क्या बड़ी कार्रवाई कर पाती है।  

100% LikesVS
0% Dislikes