हवस का दरिंदा……..पहले छात्रा की लूटी आबरु…..फिर आत्महत्या के लिए किया मजबूर….बड़ी मुश्किल से पीड़िता ने खुद की बचाई जान

वरिष्ठ पत्रकार.बठिंडा। 

एक हवस के दरिंदे ने पढ़ने वाली छात्रा का रेप कर दिया। इतना ही नहीं उसे आत्महत्या करने के लिए रेल की पटरियों के पास ले गई। मगर पीड़िता ने बड़ी मुश्किल से वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। अपनी मौसी के घर पहुंच कर उसे अपने साथ हुई गंदी करतूत के बारे बताया। पुलिस ने पीड़ित छात्रा की शिकायत पर निर्भय सिंह के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया। पीड़ित छात्रा क्लास 8 में पढ़ती है। जबकि, कथित अपराधी उसका पड़ोसी बताया जा रहा है। फिलहाल, अपराधी फरार बताया जा रहा है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी निरंतर जारी है। 


जानकारी अनुसार पुलिस को दो दिन पहले पता चला था कि थाना सदर के अधीन आते एक गांव की  नाबालिग लड़की को उसका पड़ोसी निर्भय सिंह बहला फुसलाकर अपने साथ बठिंडा ले आया, जहां उसने एक होटल में रखा और उसकी मर्जी के खिलाफ उससे दुष्कर्म किया और बाद में उसे रेलवे लाइन में ले गया, जहां लड़की को आत्महत्या के लिए मजबूर किया। लेकिन वह वहां से भाग गई तथा सीधी अपनी मौसी के पास पहुंच गई। मौसी सिरसा में रहती है। 

उधर, डीएसपी हीना गुप्ता ने बताया कि लड़की के मेडिकल में रेप की पुष्टि हो चुकी है। कथित अपराधी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है। जल्द ही सलाखों के पीछे होगा। पीड़ित छात्रा को इंसाफ दिलाना पुलिस प्राथमिकता रहेंगी। 

100% LikesVS
0% Dislikes