BATHINDA–जानलेवा-झगड़ा…….दंपत्ति ने एक दूसरे पर फेंका मिट्टी का तेल….आग लगने से बुरी तरह झुलसे

वरिष्ठ पत्रकार.बठिंडा। 


पति-पत्नी की लड़ाई दौरान एक दूसरे पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी गई। दोनों आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। मामला,  बठिंडा के स्थानीय हंस नगर क्षेत्र से जुड़ा हैं। वारदात सोमवार की देर रात्रि की बताई जा रही हैं। बुरी तरह झुलसे हुए दंपती को सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में दाखिल करवाया गया।


इस घटना में संदीप कुमार 100 फीसदी झुलस चुका है, जबकि उसकी पत्नी गायत्री देवी 40 फीसदी झुलसी है। फिलहाल, दोनों घायलों की स्थिति गंभीर देखते हुए एम्स अस्पताल में रेफर कर दिया गया। दोनों घायलों की स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है। दोनों के बीच किस बात को लेकर झगड़ा हुआ है। इसके बारे में कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

100% LikesVS
0% Dislikes