BATHINDA..बेशर्म मालिक….काम करने वाली की बेटी को भी नहीं छोड़ा…ट्यूशन छोड़ने के बहाने करता था उसके साथ गलत काम….फिर एक दिन पकड़ा उसे इस तरह से रंगेहाथ…?

SNE NETWORK.BATHINDA.

बठिंडा में स्वीट्स शॉप के मालिक ने नाबालिग के साथ रेप किया। आरोपी बच्ची को ट्यूशन से उसकी मां के फ्लैट पर छोड़ने के बहाने अपने साथ ले जाता था। मां और मामा ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। थाना कैनाल पुलिस ने स्वीट्स शॉप के मालिक राजेंद्र सोनी के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

हिम्मत जुटाकर ट्यूशन टीचर को इसकी जानकारी दी

बच्ची ने हिम्मत जुटाकर ट्यूशन टीचर को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद मामला सामने आया। मां और मामा ने आरोपी को पकड़ने के लिए अपने फ्लैट के बेडरूम में खुफिया कैमरा लगवा दिया। आरोपी बच्ची को छोड़ने फ्लैट पर पहुंचा और उसके साथ गलत हरकत करने लगा। पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। मां और मामा ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

पीड़िता की मां स्वीट्स शॉप पर करती है काम

पीड़िता की मां ने बताया कि वह काफी समय से इस स्वीट्स शॉप पर काम करती है। उसकी नाबालिग बेटी एक निजी स्कूल की महिला टीचर के पास ट्यूशन पढ़ती है। अकसर दुकान का मालिक राजेंद्र सोनी बच्ची को ट्यूशन से लेकर उसके फ्लैट पर छोड़ने जाता था। इस दौरान वह काफी देर बाद दुकान पर वापस लौटता था। शुरुआत में मां को उस पर किसी तरह का शक नहीं हुआ। पिछले दिनों बच्ची ने हिम्मत जुटाकर ट्यूशन टीचर को दुकान मालिक की गंदी हरकतों के बारे में बताया। टीचर ने तुरंत अपने स्कूल की प्रिंसिपल को इसकी जानकारी दी। इसके बाद प्रिंसिपल ने बच्ची की मां को बुलाकर राजेंद्र सोनी की करतूतों की जानकारी दी।

रंगे हाथों पकड़ने के लिए बेडरूम में लगाया कैमरा

आरोपी को सबक सिखाने और पुख्ता सबूत जुटाने के लिए मां ने अपने भाई के साथ मिलकर एक योजना बनाई। उन्होंने अपने फ्लैट के बेडरूम में एक खुफिया कैमरा फिट कर दिया। बीते कल (23 नवंबर) राजेंद्र सोनी रोज की तरह बच्ची को छोड़ने फ्लैट पर गया तो वह बेडरूम में उसके साथ जबरदस्ती करने लगा।###USA###CANADA###UK###PUNJAB###BATHINDA###RAPE###ARRESTED###POLICE###VICTIM###GIRL###AUSTRALIA###NEWZEALAND###AUSTRIA###GERMANY###FRANCE###SINGAPORE###

100% LikesVS
0% Dislikes