BATHINDA BREAKING…..इस खाकीधारी ने उठाया खौफनाक कदम……देख हर कोई रह गया दंग

Punjab Police Khaki

वरिष्ठ पत्रकार.बठिंडा। 

एक खाकीधारी ने खुदकुशी कर ली। मामला, पंजाब के जिला बठिंडा से जुड़ा है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि खाकीधारी मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था। इसलिए, उसने यह कदम उठाया। उधर, जिला पुलिस प्रमुख ने इसे जांच का विषय बताते हुए किसी भी कारण के बारे स्पष्ट नहीं किया। मरने वाले खाकीधारी की पहचान सुखपाल सिंह के तौर पर हुई। वह मालखाना में मुंशी की ड्यूटी करता था। घटनाक्रम , सोमवार का बताया जा रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया। 

जानकारी के अनुसार सुखपाल सिंह पिछले समय से थाना सदर रामपुरा में मालखाना का मुंशी था। रोज की तरह वह सोमवार को ड्यूटी पर आया तो उसने मालखाना के अंदर रखी एके 47 से अपने सीने में गोली मारकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा हैं कि जब सुखपाल सिंह ने खुद को गोली मारी तो गोली की आवाज सुनकर साथी पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और उसको तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर गए। अस्पताल में पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, एसएसपी अमनीत कोंडल का कहना था कि पुलिस मामले की जांच कर रही है कि सुखपाल सिंह ने खुद को गोली क्यों मारी। उन्होंने बताया कि जांच के बाद ही असल कारण पता लग सकेंगे। इससे पहले कुछ भी कहना सही नहीं होगा। 

100% LikesVS
0% Dislikes