SNE NETWORK.BATHINDA.
बठिंडा में पुलिस द्वारा गांव जय सिंह वाला में हुई चोरी के आरोप में पकडे़ गए युवक दलेर सिंह (26) की रिमांड के दौरान मौत हो गई । मृतक के पिता बख्शीश सिंह ने थाना संगत पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने रिमांड के दौरान उनके बेटे की पीट-पीट कर हत्या कर दी। वहीं पुलिस ने अपना स्पष्टीकरण देते कहा कि परिजनों द्वारा लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद हैं। मौत के असल कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेंगे।
बख्शीश सिंह ने बताया कि दलेर सिंह नशा करता था। 13 सितंबर को वो नशा लेने के लिए गांव जय सिंह वाला में गया था, लेकिन वहां के लोगों ने उसे चोर समझकर थाना संगत पुलिस को पकड़वा दिया था। बख्शीश सिंह ने बताया कि 14 सितंबर को वह बेटे को अदालत में पेशी के दौरान मिले थे, तब वो बिलकुल ठीक था। मंगलवार रात को उन्हें पुलिस से सूचना मिली कि दलेर की मौत हो गई है। उसने सीएम मान से इंसाफ की मांग की है।###USA###UK###CANADA###BATHINDA###CRIME-NEWS###PUNJAB###CHANDIGARH###CM-MANN###CONGRESS###BJP###AUSTRALIA###NEWZEALAND###SINGAPORE###

