BIG NEWS……ये थे वो नव-दंपत्ति….जिन्होंने उठाया खौफनाक कदम

SUICIDE IMAGE BY SNE NEWS (FILE PHOTO)

वरिष्ठ पत्रकार.बठिंडा। 

नव दंपति ने आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि दोनों के शव नहर से बरामद कर लिए गए हैं। मृतकों की पहचान  आदर्श नगर के रहने वाले गुरप्रीत सिंह (36) और नेहा (18) के तौर पर हुई है। दोनों ने कुछ दिन पहले ही लव मैरिज की थी। पुलिस को घटनास्थल से मृतक गुरप्रीत सिंह का मोटरसाइकिल और एक बैग मिला है। बैग में दोनों के मोबाइल फोन और आधार कार्ड थे।


पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से दोनों के शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया है। हालांकि दंपती ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया, इस बारे अभी तक कुछ स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस को उनसे कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि घटनाक्रम की जानकारी एक राहगीर ने पुलिस को दी थी।  उधर, केस की जांच पड़ने वाले पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों ने खुदकुशी क्यों की है, इसका पता मृतकों के परिजनों के आने के बाद ही चलेगा। उनके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। 

100% LikesVS
0% Dislikes