BREAKING–यहां पर चली गोलियां….माहौल तनावपूर्ण..सीसीटीवी में कैद हुई वारदात…पुलिस जांच में जुटी

वरिष्ठ पत्रकार.बठिंडा। 

अभी-अभी बठिंडा से बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि वहां पर कुछ अज्ञात लोगों ने अंधाधुंध गोलियां बरसा दी। मामला, यहां के एक शादी समारोह का बताया जा रहा है। किसी के घायल या फिर जान जाने की पुष्टि नहीं हो पाई। माहौल काफी तनावपूर्ण बताया जा रहा है। पुलिस बल तथा उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है। गोली किस बात को लेकर चली, इस बारे अभी स्पष्ट नहीं हो पाई। पुलिस विशेष टीम पूरे मामले को लेकर जांच में जुट चुकी है। सीसीटीवी कैमरा में वारदात से जुड़ी सभी तस्वीरें कैद हो चुकी है। वारदात शुक्रवार की देर रात की बताई जा रही है। 

जानकारी के अनुसार, बठिंडा के गांव लहरा धूरकोट के समीप स्थित स्काई हाइट्स मैरिज पैलेस में देर रात अज्ञात व्यक्ति हथियारों के साथ घुस गए। उन्होंने चलते समागम में फायरिंग कर दी। कुछ लोग मामूली घायल हुए हैं। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पैलेस की सीसीटीवी फुटेज को भी पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। जिस के आधार पर पुलिस ने तेजी के साथ जांच शुरू कर दी है।

100% LikesVS
0% Dislikes