BREAKING NEWS–2 बच्चियों के शरीर के चिथड़े उड़ गए…..जानकर, हर किसी की रुह कांप उठी, जानिए, किस क्षेत्र का है हादसा

वरिष्ठ पत्रकार.बठिंडा। 

पंजाब से एक बहुत बड़ी खबर सामने आई। आग लगने की वजह से 2 बच्चियों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि मरने वाली दोनों ही सगी बहन थी। प्राथमिक जांच में सामने आया कि आग बिजली के खंभे में शार्ट सर्किट की वजह से लगी। हादसा पंजाब के शहर बठिंडा के एक क्षेत्र में स्थित कालोनी का है। आग की वजह से 4 झुग्गियां जलकर राख हो चुकी है। प्रशासन तथा पुलिस की अलग-अलग टीम राहत कार्य के पहुंच चुकी है। फिलहाल, प्रशासन आग के कारणों के बारे स्पष्ट तौर पर पुष्टि नहीं कर पाया। पता चला है कि पीड़ित परिवार आर्थिक तौर पर काफी गरीब है। प्रशासन तथा सरकार से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। 

सरहिंद नहर के पास एक परिवार मंगलवार की सुबह खाना खा रहा था। सब कुछ ठीक था। एकदम आग लग गई। परिवार में अफरा-तफरी मच गई। परिवार 2 लड़कियां जान बचाने के खातिर  छिप गई। पास में पड़े सिलेंडर को आग लग गई। जोर से धमाका हुआ। 2 लड़कियों के शरीर के कई चिथड़े हो गए। भयंकर आग ने पास में 4 झुग्गियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें 2 किलोमीटर दूर के क्षेत्र में दिखाई देने लगी। प्राथमिक तौर पर पानी तथा मिट्टी के माध्यम से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। लेकिन, हर कोई कोशिश नाकाम रही। 

सूचना पाकर सिविल तथा पुलिस प्रशासन की अलग-अलग टीम पहुंच गई.। दमकल विभाग की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने का काम आरम्भ किया। 2 बच्चियों को भीतर से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल, खबर लिखे जाने तक राहत कार्य जारी है। को बाहर निकाल कर तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर उन्हें अस्पताल के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रशासन इस मामले पर फिलहाल कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दे रहा है। आग तारों की शार्ट-सर्किट की वजह से लगी है। 

100% LikesVS
0% Dislikes