वरिष्ठ पत्रकार.बठिंडा।
2 सगे भाईयों को तेजधार हथियारों से काट डाला गया। जितेंद्र की अस्पताल में इलाज दौरान मृत्यु हो गई, जबकि, धर्मेंद्र की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। उसका उपचार किसी निजी अस्पताल में चल रहा हैं। प्राथमिक जांच में मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा हैं। पुलिस ने परिवार के बयान पर एक दर्जन के खिलाफ हत्या के तहत मामला दर्ज कर लिया हैं। मामला, पंजाब के शहर बठिंडा में स्थित धोबियाना बस्ती से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। मृत युवक निजी कंपनी का कर्मचारी तथा घायल रेहड़ी लगाने का काम करता हैं। किसी अपराधी की गिरफ्तारी के बारे पुलिस ने कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की।
कब, कैसे और कहां से शुरू हुआ विवाद..जानिए, इस रिपोर्ट में…?
दरअसल, विवाद दीपावली की रात्रि से आरंभ हुआ था। बताया जा रहा है कि दोनों भाई उस रात पटाखे चला रहे थे तो बस्ती के रहने वाले कुछ युवकों के साथ उनका विवाद हो गया। लोगों ने बीच पड़कर मामले को शांत कराया। लेकिन, बीती रात्रि दोनों भाई अपने काम से लौट रहे थे कि उक्त युवकों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया। बताया जा रहा है कि उस समय हमलावरों की कुल संख्या 1 दर्जन के करीब थी। सभी के हाथ में तेजधार हथियार थे। सब ने बारी-बारी कर उन्हें बेरहमी से काट डाला।
अस्पताल में हुई मौत
पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने जानकारी दी कि दोनों घायलों को पुलिस की मदद से अस्पताल ले जाया गया। जितेंद्र की हालत काफी नाजुक थी, उसने देर रात दम तोड़ दिया। जबकि, दूसरे भाई धर्मेंद्र का उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा हैं। उसकी हालत भी नाजुक बताई जा रही है।
पुलिस ने बस्ती के रहने वाले विस्की, गुरमन, सुखप्रीत, प्रिंस और नूर के अलावा तीन-चार अज्ञात युवकों को मिलाकर दर्जन भर के करीब के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया हैं। फिलहाल, अभी मौके से फरार है। निरंतर छापेमारी जारी है। जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाला जाएगा। पीड़ित परिवार को हर कीमत पर इंसाफ दिलाया जाएगा।

