CRIME-BREAKING-NEWS..श्मशान घाट में जाकर खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया

SHOOT-HIMSELF-SYMBIOSIS-IMAGE

SNE NETWORK.BATHINDA.

बठिंडा जिले के गांव घसोखाना में एक युवक ने गांव के ही श्मशान घाट में जाकर खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। मृतक की पहचान सुखदेव सिंह उम्र 35 साल क़े तौर पर हुई है। वहीं, घटना क़े बाद थाना कोतफत्ता पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

थाना कोतफत्ता क़े इंस्पेक्टर जगदीप सिंह ने बताया कि गांव घसोखाना के रहने वाले सुखदेव सिंह का किसी बात को लेकर अपने पड़ोसियों के साथ विवाद हो गया था। जिसके थोड़ी देर बाद गांव क़े लोगों को पता चला कि सुखदेव सिंह ने अपने लाइसेंसी 32 बोर रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया।

इंस्पेक्टर ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौक़े पर पहुंची और शव को अस्पताल में भिजवा दिया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही और मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। 

100% LikesVS
0% Dislikes