वरिष्ठ पत्रकार.बठिंडा।
डबल मर्डर (बेटी तथा नातिन की हत्या) के अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कथित अपराधी ने बेटे के साथ मिलकर बेटी व उसकी 2 साल की मासूम बच्ची की बड़ी ही बेरहमी के साथ मार दिया था। कथित राजवीर सिंह उर्फ राजा नंबरदार पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है , जबकि, बेटा परमपाल सिंह अभी भी फरार है।
पुलिस के मुताबिक, कथित अपराधी के कब्जे से वारदात के दौरान इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और चाकू भी बरामद कर लिया गया है। पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ कि मरने वाली जशनदीप कौर ने 4 साल पहले अपने घर के नजदीक रहने वाले रामनंदन शर्मा से लव मैरिज की थी। बेटी की शादी का परिवार वालों ने कड़ा विरोध किया था। पुलिस का कहना है कि लड़की के पिता जाट परिवार व लड़का पंडित बिरादरी से संबंध रखता था। लेकिन सोमवार को एकाएक पिता-बेटा व बेटी-नाती आमने-सामने आ गए व गुस्साए पिता ने मौके पर ही हमला कर दोनों को मौत के घाट उतार दिया।

