वरिष्ठ पत्रकार.बठिंडा।
आम जनता की रक्षा करने वाले पुलिस में तैनात एक सिपाही ने 1 दर्जन लोगों की जिंदगियां बचाकर विभाग की सीना चौड़ा कर दिया। पंजाब की बठिंडा पुलिस में तैनात सिपाही जसवंत सिंह ने अपनी जान की परवाह किए बिना नहर में गिरी कार से करीब 12 लोगों की जिंदगी बचाई। उसके साहस तथा बहादुरी की मिसाल विभाग का हर अधिकारी तथा कर्मचारी दे रहा है। बताया जा रहा है कि यह हादसा बुधवार का है।
जानिए, क्या था पूरा मामला, समझिए, विस्तृत रिपोर्ट में……?
आज यानी बुधवार को बहमन पुल के पास एक कार नहर में गिर गई। कार में सवार एक ही परिवार के करीब 12 सदस्य थे। उनमें बच्चों की अधिक संख्या थी। बताया जा रहा है कि हादसाग्रस्त कार चालक पुलिस के समीप एकदम अपना संतुलन खो बैठा। कार नहर में गिर गई। कार गिरने की दृष्टि पास में खड़े पुलिस सिपाही जसवंत सिंह की पड़ी। उसने बहादुरी का परिचय देते हुए नहर में कूदकर कार सवार बच्चों एवं बड़ों को बाहर निकाला। इससे सभी की जान बच गई। हैरान करने वाली बात है कि जिस सिपाही को तैरना तक नहीं आता था। फिर भी उसके साहस को हर कोई सलाम कर रहा है। उधर, पुलिस के शीर्ष अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि वह जल्द ही सिपाही जसवंत को सम्मान करने जा रहे है।

