वरिष्ठ पत्रकार.भटिण्डा.चंडीगढ़।
BJP सांसद एवं बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट मानहानि केस में सोमवार को बठिंडा कोर्ट में पेश हुई। कोर्ट में उन्होंने महिला बुजुर्ग किसान को लेकर किए गए ट्वीट पर माफी मांगी। पेश होने के बाद उन्होंने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि मिसअंडरस्टैंडिंग हुई है। मैंने माता (बुजुर्ग महिला किसान) को संदेश दिया है कि वे मिस अंडरस्टैंडिंग का शिकार हुई हैं। मेरी ऐसी मंशा नहीं थी।
सांसद ने कहा कि कभी भी मैं अपने सपने में भी नहीं सोच सकती हूं कि जिस तरह से इस कंट्रोवर्सी को बनाया गया है। हर एक माता मेरे लिए पंजाब की चाहे वे हिमाचल की हो, पूजनीय है। हर एक बहन-बेटी जो मुझे सराहतीं है, उसके लिए मैं धन्यवाद हूं। सोमवार को कोर्ट में पेशी पर महिला किसान महिंदर कौर खुद नहीं पहुंची थी, उनके पति पहुंचे थे, जिनसे कंगना रनोट की बातचीत हुई है। वहीं, कोर्ट में कंगना की तरफ से बेल बांड भी दाखिल किए गए हैं। बेल बांड कंगना के पिता ने दिए। अब इस केस में 24 नवंबर, 2025 को सुनवाई होगी।

..जानिए, क्या है पूरा मामला
बता दें कंगना जिस मामले में पेश हुई, वह साल 2021 का है, जब किसान आंदोलन चल रहा था। उस दौरान कंगना ने बठिंडा के गांव बहादुरगढ़ जंडिया की रहने वाली 87 वर्षीय बुजुर्ग किसान महिंदर कौर को 100-100 रुपए लेकर धरने में शामिल होने वाली महिला बताते हुए ट्वीट किया था। इसके खिलाफ महिंदर कौर ने कोर्ट में केस दर्ज करवाया था।

