OVERDOSE DRUG…युवक की बाजू पर लगी थी सिरिंज…आशंका, चिट्टे से हुई मौत, जानेंगे, सरकार-पुलिस पर क्यों, खड़ा हुआ इतना बड़ा सवाल..?

DRUGS-CREDIT-IMAGE-BY-SNE-NEWS

SNE NETWORK.BATHINDA.

बठिंडा के गणेशा बस्ती मेन रोड पर रविवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध हालात में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में युवक की मौत नशे की ओवरडोज से होने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर युवक की बाजू में सिरिंज लगी हुई मिली, जिससे शक और गहरा गया है कि उसने नशे (चिट्टे) का इंजेक्शन लगाया और ओवरडोज के उसकी मौत हो गई। मृतक की उम्र करीब 18 वर्ष बताई जा रही है, हालांकि उसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइन पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शव के पास से कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिला है। फिलहाल शव को सिविल अस्पताल की मोर्च्युरी में 72 घंटे के लिए रखवाया गया है, ताकि परिजन सामने आ सकें। युवक की मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा। मामले की जांच विभिन्न पहलुओं से की जा रही है। अगर ओवरडोज की पुष्टि होती है, तो यह नशे के बढ़ते प्रकोप की एक और गंभीर घटना मानी जाएगी। स्थानीय लोगों ने भी क्षेत्र में बढ़ते नशे के कारोबार पर चिंता जताई है और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है।

100% LikesVS
0% Dislikes