वरिष्ठ पत्रकार.बठिंडा।
यहां पर महिलाएं अब सुरक्षित नहीं रहीं। ताजा मामला पंजाब के बठिंडा शहर में स्थित पुलिस प्रमुख कार्यालय के समक्ष का सामने आया। वहां पर एक महिला पर ताबड़तोड़ चाकुओं से हमला कर दिया। लोगों ने एकजुटता का परिचय दिखाते हुए 2 बदमाशों को पकड़ लिया। उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया। महिला की अस्पताल में हालत चिंताजनक बताई जा रही हैं। पुलिस ने उक्त बदमाशों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। इस बात की पुष्टि पुलिस के एक बड़े अधिकारी ने की। घटनास्थल से पुलिस ने कुछ साक्ष्य भी जुटा लिए हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मामला मंगलवार दोपहर 2 बजे के करीब का था। महिला एक रेहड़ी के पास स्थित बैठ कर कुलचे खा रही थी। एकदम 2 बदमाश महिला के पास पहुंच जाते है। महिला से हाथापाई करते है। महिला ने विरोध किया तो उन्होंने महिला पर चाकुओं से हमला कर दिया। लहूलुहान महिला जमीन पर गिर जाती हैं। आस पास लोग भाग जाते हैं। इतने में कुछ लोग हिम्मत जुटा कर महिला पर हमला करने वालों को आगे पकड़ कर ले आते है।
सूचना पाकर पुलिस टीम पहुंच जाती हैं। पुलिस के हवाले बदमाशों को कर दिया गया। फिलहाल, महिला पर किस वजह से हमला किया, इस बारे कोई स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई। पुलिस जांच में जुट चुकी हैं। उधर, घायल महिला का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा हैं। परिवार को पुलिस ने सूचित कर दिया। आसपास इलाके में इस वारदात उपरांत दहशत का माहौल बना हैं। इस वारदात ने एक बात साबित कर दी है कि प्रदेश में महिलाएं बिल्कुल सुरक्षित नहीं हैं। इस प्रकार की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए सरकार तथा पुलिस प्रशासन को ओर अधिक कठोर कदम उठाने की जरुरत पड़ेगी, फिर अपराध पर अंकुश लग सकता हैं।