RAPE.. इस बुजुर्ग ने हैवानियत की सभी हदें की पार….9 वर्षीय बच्ची को बनाया अपनी हवस का शिकार…पुलिस ने पकड़ कर डाला जेल की सलाखों के पीछे…?

RAPE-FILE-IMAGE

SNE NETWORK.BATHINDA.

थाना कैनाल क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां 60 वर्षीय मकान मालिक ने किराए पर रह रही 9 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने बच्ची की डंडों से पिटाई भी कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने आरोपी को पॉक्सो एक्ट सहित अन्य संगीन धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी मकान मालिक ट्रांसफार्मर कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड

जानकारी के अनुसार पीड़िता अपनी मां के निधन के बाद पिता और 2 छोटे भाई-बहनों के साथ किराए के मकान में रहती है। आरोपी मकान मालिक ट्रांसफार्मर कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड है। बीते दिन आरोपी ने घर में बच्ची को अकेला पाकर इस वारदात को अंजाम दिया। शोर मचाने पर आरोपी ने डंडे से हमला कर दिया, जिससे बच्ची का हाथ फ्रैक्चर हो गया और सिर पर चोटें आईं।

पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज,ARREST

थाना कैनाल के एसएचओ दलजीत सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर तुरंत मामला दर्ज किया गया। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपी को कड़ी सजा दिलवाने के प्रयास किए जाएंगे।###USA###UK###CANADA###RAPE-ACCUSED-ARRESTED-AT-BATHINDA###PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###GERMANY###IRELAND###SWEDEN###EUROPE###CHINA###HUNGRY###FRANCE###ITLAY###ROME###RUSSIA###UKRAINE###VIETNAM###SINGAPORE###@

100% LikesVS
0% Dislikes