ROAD-ACCIDENT…तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर झुग्गियों में जा घुसी

ROAD-ACCIDENT-FRESH-IMAGE

SNE NETWORK.BATHINDA.

बठिंडा में कार अनियंत्रित होकर झीलों के सामने बनी झुग्गियों में जा घुसी।  - Dainik Bhaskar

बठिंडा में कार अनियंत्रित होकर झीलों के सामने बनी झुग्गियों में जा घुसी।

बठिंडा में रविवार सुबह 6 बजे एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर झीलों के सामने बनी झुग्गियों में जा घुसी। हादसे में सो रहे बाप-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर से कई झुग्गियां क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि एक मोटरसाइकिल और दुकान को भी नुकसान पहुंचा।

जानकारी के अनुसार, कार गोनियाना रोड से बठिंडा की ओर आ रही थी। झीलों के सामने पहुंचने पर अचानक कार चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क किनारे बनी झुग्गियों में जा घुसी। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही नौजवान वेलफेयर सोसायटी के वालंटियर एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को प्राथमिक सहायता देने के बाद सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने भी घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी।

हादसे की जानकारी देतीं हुईं महिला।

हादसे की जानकारी देतीं हुईं महिला।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, कार चालक गोनियाना का रहने वाला सब्जी विक्रेता है। वह सुबह बठिंडा की सब्जी एवं फल मंडी से फल खरीदने आ रहा था। बताया जा रहा है कि अचानक सामने कुछ आने के कारण वह कार पर नियंत्रण नहीं रख पाया। थाना थर्मल के प्रभारी इंस्पेक्टर हरजीत सिंह मान ने बताया कि घायलों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। उनके आधार पर हादसे के कारणों की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हादसे की चपेट में आया मोटरसाइकिल।

हादसे की चपेट में आया मोटरसाइकिल।(CREDIT-IMAGE-BY-SNE-NETWORK.)###USA###CANADA###UK###PUNJAB###BATHINDA###CHANDIGARH####INDIA###ACCIDENT###AUSTRALIA###NEWZEALAND###GERMANY###ITLAY###FRANCE###SINGAPORE###

100% LikesVS
0% Dislikes