गुरुद्वारा साहिब के बाहर क्यों चली ताबड़तोड़ गोलियां………घटनाक्रम के उपरांत क्षेत्र में क्यों फैली सनसनी….किन-किन को लिया गया हिरासत में…..क्या थी इसके पीछे असल वजह….जानें, इस खास रिपोर्ट में………?

एसएनई नेटवर्क.फरीदकोट। 

गुरुद्वारा साहिब के बाहर 2 पक्षों में हुए विवाद की वजह से ताबड़तोड़ गोलियां चल गई। घटनाक्रम सोमवार की देर रात्रि जिला फरीदकोट की बताई जा रही हैं। घटनाक्रम की सभी तस्वीरें सीसीटीवी कैमरा में कैद हो चुकी है। क्षेत्र में दहशत का माहौल हैं। क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। दर्जनभर से ऊपर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। कुछ को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी हैं। किस वजह से गोली चली, फिलहाल, इस पूरे प्रकरण के बारे पुलिस ने कोई स्पष्ट नहीं किया। 

प्राथमिक जांच-पड़ताल में सामने आया की कि दो पक्ष में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों तरफ से ताबड़तोड़ गोलियां चलनी शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि कम से कम 50 के करीब राउंड फायरिंग हुई। फिलहाल, पुलिस ने गोली चलने की संख्या के बारे कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की। पता चला है कि दर्जन भर के करीब पुलिस ने खाली कारतूस बरामद किए हैं। हथियार अवैध या फिर लाइसेंसी थे, इस बारे पुलिस ने जांच का विषय बताकर केस से संबंधित कोई खास जानकारी साझा नहीं की। 

पुलिस ने दी यह जानकारी


एसएसपी हरजीत सिंह ने जानकारी दी कि गोलेवाला कस्बे के नजदीक गांव नत्थनवाला में गुरुद्वारा साहिब में कमेटी के सदस्य आपस में उलझ गए। विवाद बढ़ने पर एक पक्ष के लोगों द्वारा गुरुद्वारा साहिब के बाहर फायरिंग की गई। विवाद ग्रंथी बदलने की मांग को लेकर हुआ था।


इस बात पर हुआ था विवाद


पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत के अनुसार, गेहूं की अच्छी फसल होने और उसके बिकने पर लोग गांव के गुरुद्वारा साहिब में अखंड पाठ करवाना चाहते थे। कमेटी के सभी सदस्य तैयार थे, परंतु कमेटी सदस्य जसवंत सिंह ग्रंथी बदलने की मांग पर अड़ गए। इसी बात को लेकर विवाद हुआ। 

100% LikesVS
0% Dislikes