बड़ी खबर–दंपति अपने 2 बच्चों के साथ संदिग्ध हालत में लापता….आशंका अपहरण की…फोन स्विच आफ पुलिस ढूंढ रही लोकेशन

सांकेतिक तस्वीर

एसएनई नेटवर्क.फरीदकोट।

एक दंपति अपने 2 बच्चों के साथ संदिग्ध हालत में लापता हो गया है। मामला फरीदकोट की भान सिंह कालोनी की गली नंबर छह का बताया जा रहा हैं। परिवार का मुखिया भरमजीत सिंह (35) अपनी पत्नी रूपिंदर कौर (34),12 वर्षीय बेटी मन्नत प्रीत कौर और 10 वर्षीय बेटे राजदीप सिंह के साथ अपनी कार में 16 जून को निकला था। उसके बाद से पूरा परिवार लापता है। उनके बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिल रही है। भरमजीत सिंह के ससुर की शिकायत के बाद थाना कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।


पुलिस को दिए बयान में गांव राजोवाल निवासी महिंदरपाल सिंह ने बताया कि उसकी बेटी रूपिंदर कौर का विवाह करीब 14 साल पहले गांव मिड्डूमान निवासी भरमजीत सिंह के साथ हुआ था। इन दिनों वे लोग भान सिंह कालोनी में अपने दोनों बच्चों के साथ रह रहे थे।


16 जून को सुबह 5 बजे वह अपनी बेटी से मिलने उनके घर आया था जहां पर ताला लगा हुआ था। उसी दिन शाम को करीब पांच बजे वह दोबारा आया तो उस समय भी घर बंद ही था। उसने अपने दामाद भरमजीत सिंह को फोन किया। उसने कहा कि वह कार चला रहा है और बाद में फोन करेगा। इसके बाद उनका कोई फोन नहीं आया। बाद में दामाद व बेटी के फोन बंद हो गए। शिकायतकर्ता महिंदरपाल सिंह ने शक जताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी बेटी, दामाद और उनके दोनों बच्चों को गलत मंशा से कहीं छिपाकर रखा हुआ है। इस शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

100% LikesVS
0% Dislikes