फेसबुक लाइव होकर आढ़ती ने आत्महत्या की….चार पेज का लिखा सुसाइड नोट…चाचा तथा अन्य के साथ था पैसे का लेन देन विवाद

सांकेतिक तस्वीर

एसएनई नेटवर्क.फरीदकोट। 

एक आढ़ती ने लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। मामला चाचा के परिवार सहित कुछ अन्य लोगों के साथ लेनदेन के विवाद का बताया जा रहा है। आत्महत्या अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर की। घटनाक्रम बाद दोपहर का बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। मरने वाले आढ़ती प्रमोद शर्मा (40) का शव यहां के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। पता चला है कि आत्महत्या से पहले आढ़ती ने अपने फेसबुक पर इसके कारणों का वीडियो भी शेयर किया।  चार पेज का सुसाइड नोट भी लिखा सामने है। 

जानकारी के अनुसार प्रमोद शर्मा के पिता व चाचा का आढ़त का साझा कारोबार था। कुछ साल पहले दोनों परिवारों ने अलग-अलग कारोबार कर लिया था। अपने वीडियो व सुसाइड नोट में प्रमोद शर्मा ने लेनदेन के विवाद का जिक्र किया है, जिसमें शहर के एक अन्य आढ़ती व उसके बेटे पर भी आरोप लगाए है।


 बताया जा रहा है कि मृतक ने आत्महत्या से पूर्व सुबह एक शिविर में रक्तदान भी किया था। उधर, पुलिस के एक उच्च अधिकारी ने बताया कि सभी तथ्यों पर पुलिस जांच- पड़ताल कर रही है। जांच-पड़ताल में कोई भी आरोपी पाया गया। उसके खिलाफ कानून के मुताबिक केस दर्ज किया जाएगा। फिलहाल, 174 के अधीन कार्रवाई की गई। 

100% LikesVS
0% Dislikes