बड़ा खुलासा…..जहर का असर नहीं हुआ तो पत्नी ने प्रेमी संग पति का घोट दिया था गला

FILE-IMAGE-MURDER-CASE-COUPLE

वरिष्ठ पत्रकार.फरीदकोट।

पंजाब के फरीदकोट में पति की हत्या के मामले में पुलिस जांच में नया खुलासा हुआ है। जहर का असर नहीं हुआ तो पत्नी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या कर दी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से इसका खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक पत्नी रूपिंदर कौर ने पति गुरविंदर सिंह के हाथ पकड़े और बॉयफ्रेंड ने पीछे से उसे बांह से जकड़कर उसका गला दबा दिया। इस दौरान पति तड़पते हुए हाथ छुड़ाने की कोशिश करता रहा। लेकिन रूपिंदर ने नहीं छोड़े।


चूंकि पत्नी उसे पहले ही जहर दे चुकी थी, जिसका कुछ असर पति पर था, इस वजह से वह ज्यादा जोर नहीं लगा सका। पोस्टमार्टम से भी पता चला कि गुरविंदर की सांस बंद होने से मौत हुई थी। इसके अलावा गुरविंदर से पत्नी रूपिंदर और बॉयफ्रेंड हरकंवल ने मारपीट भी की थी। पति के शरीर पर चोटों के 10 से 12 निशान भी मिले हैं। कत्ल के बाद बॉयफ्रेंड अपने दोस्त के साथ चंडीगढ़ आ गया था।

100% LikesVS
0% Dislikes