एसएनई नेटवर्क.फरीदकोट/चंडीगढ़।
करनाल से गुरुवार को चार आतंकी गिरफ्तार किए गए थे। इनमें से दो फिरोजपुर के गुरप्रीत और अमनदीप थे। शुक्रवार को इन दोनों के ममेरे भाई को सुरक्षा एजेंसियों ने हिरासत में ले लिया है। आरोपी 12वीं कक्षा में पढ़ता है और फरीदकोट में रहता है। परिवार ने इसकी पुष्टि की है।
करनाल के बसताड़ा टोल प्लाजा के पास पाक से आई आधुनिक हथियारों की खेप के साथ पकड़े गए चार आरोपियों में से तीन आरोपी गुरप्रीत सिंह, अमनदीप सिंह व परमिंदर फिरोजपुर के ब्लाक मक्खू स्थित वन जोके मोड़ के रहने वाले हैं। गुरप्रीत सिंह और अमनदीप सिंह दोनों सगे भाई हैं। गुरप्रीत पर थाना मक्खू में छह मामले दर्ज हैं, जबकि परमिंदर पर तीन केस दर्ज हैं। ये तरनतारन से लगते सीमांत इलाके में सक्रिय थे। इनके पाक आतंकियों से संबंध हैं, इसकी जानकारी फिरोजपुर पुलिस को नहीं थी।
तरनतारन में हाल में कई बार पाक ड्रोन, हेरोइन व हथियारों की खेप फेंककर गए हैं। यही नहीं बुधवार रात भी पाक ड्रोन तरनतारन के गांव ढल (बीएसएफ की चौकी बाबा पीर) के पास देखा गया है, बीएसएफ ने इसे गिराने के लिए फायरिंग भी की, लेकिन असफल रहे। दूसरी तरफ, थाना मक्खू के एसएचओ गुरप्रीत सिंह ने कहा कि दोनों में से एक भाई के खिलाफ छह मामले दर्ज हैं। सूत्रों के अनुसार दोनों भाई बब्बर खालसा के आतंकी जसवंत सिंह उर्फ काला के साथी हो सकते हैं। सांकेतिक तस्वीर