SNE NETWORK.FARIDKOT.
गांव बुर्ज हरिका की 20 वर्षीय महकदीप कौर की हत्या के मामले में कोटकपूरा सिटी पुलिस ने उसके पिता समेत कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक महकदीप ने करीब डेढ़ माह पहले परिवार की इच्छा के खिलाफ अपने ही गांव के जगदीप सिंह से प्रेम विवाह किया था, जिसके बाद से दोनों को लगातार धमकियां मिल रही थीं।
हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया था
पुलिस के मुताबिक, दंपती ने सुरक्षा के लिए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया था। बाद में पंचायती समझौते के आधार पर दोनों गांव छोड़कर भाई रूपा में जगदीप की बहन के घर रहने लगे। 20 जुलाई को महकदीप की मां और भाई ने उन्हें मिलने के लिए बुलाया। रास्ते में ही परिवार के अन्य सदस्यों ने दोनों को घेर लिया।
महकदीप की चाकू मारकर हत्या कर दी गई
जगदीप किसी तरह जान बचाकर भाग निकला, जबकि महकदीप की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को कोटकपूरा में नेशनल हाईवे के पास खेतों में फेंक दिया गया। जगदीप के बयान पर पुलिस ने युवती के पिता वकील सिंह, ताया गुरप्रीत सिंह, चाचा सुखचैन सिंह, बुआ के बेटे दिलबाग सिंह और पिता के दोस्त सुक्खा सिंह को नामजद करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी इन्वेस्टिगेशन अवतार सिंह राजपाल ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा ताकि वारदात से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच की जा सके।###USA###UK###CANADA###DAUGHTER-HONOR-KILLING-ALL-ACCUSED-ARRESTED-AT-FARIDKOT###PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###GERMANY###IRELAND###SWEDEN###EUROPE###CHINA###HUNGRY###FRANCE###ITLAY###ROME###RUSSIA###UKRAINE###VIETNAM###SINGAPORE###@

