शर्मनाक करतूत….मामे निकले हैवान……सगी भांजी को बनाया अपनी हवस का शिकार

RAPE VICTIM IMAGE CREDIT BY SNE NEWS

वरिष्ठ पत्रकार.फरीदकोट। 

दो सगे भाइयों द्वारा अपने घर आई 11 वर्षीय नाबालिग भांजी के साथ गैंगरेप किए जाने का शर्मनाक मामला सामने आया है। पीड़िता को उपचार के लिए फरीदकोट के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और पुलिस ने उसके पिता की शिकायत पर थाना सादिक में आरोपी दोनों भाइयों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


पुलिस को दिए बयान में फरीदकोट की एक बस्ती के रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि वह अपनी नाबालिग लड़की (11 वर्षीय) को 2 अक्टूबर वाले दिन सादिक कस्बे में उसके ननिहाल घर छोड़ कर आया था। वहां से 4 अक्टूबर को उसे वापस लेकर आया। घर आकर लड़की ने बताया कि 3 अक्टूबर की शाम को उसका मामा भारत, उसे बाजार से कुछ खिलाने के बहाने एक खाली मकान में ले गया। जहां पर उसका दूसरा मामा रवि पहले से ही मौजूद था। दोनों ने उसके साथ अश्लील हरकतें करते हुए रेप किया। पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी।

100% LikesVS
0% Dislikes