हिम्मत देखो हवालाती की….JAIL से ही महिला वकील दे डाली जान से मारने की धमकी

वरिष्ठ पत्रकार.फरीदकोट। 

एक महिला अधिवक्ता को जान से मारने की धमकी देने वाले हवालाती के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पूर्व में महिला अधिवक्ता के सोशल मीडिया अकाउंट में अश्लील फोटो अपलोड करने के आरोप में जेल में बंद है। मामला, केंद्रीय जेल फरीदकोट का बताया जा रहा है। जान से मारने वाले हवालाती की पहचान खुशप्रीत सिंह के तौर पर हुई। प्रोडक्शन वारंट पर पुलिस जल्द ही थाना लेकर आ सकती है। इस बात की पुष्टि जांच पड़ताल करने वाले पुलिस अधिकारी ने की। 

दरअसल, कुछ समय पहले महिला अधिवक्ता के सोशल मीडिया में अश्लील फोटो अपलोड होने का मामला सामने आया। पुलिस को महिला अधिवक्ता ने शिकायत दर्ज कराई। जांच पड़ताल में सामने आया कि इस घिनौनी हरकत को अंजाम देने वाला खुशप्रीत सिंह नामक लड़का है। पुलिस घर का पता लगाकर, उसे दबोच लिया था। तब से वह जेल के भीतर है। अब नए मामले में फिर से खुशप्रीत सुर्खियों में आ गया है।इस बार प्रदेश की सबसे सुरक्षित जेल मानी जाने वाली केंद्रीय मार्डन जेल फरीदकोट से अधिवक्ता को फोन लगाकर जान से मारने की धमकी दे डाली। पुलिस ने महिला अधिवक्ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया।  

उधर, मामले की जांच पड़ताल करने वाले पुलिस अधिकारी ने बताया कि खुशप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। जल्द ही उसे प्रोडक्शन वारंट पर पुलिस लेकर आ रही है। फोन डिटेल का भी पता लगाया जा रहा है। किसी मोबाइल का तो नहीं इस्तेमाल किया गया। 

100% LikesVS
0% Dislikes