BIG-UPDATE-PUNJAB….कैसे लापता हुई 3 छात्राएं मुंबई से मिली….कौन-कौन था इस साजिश का हिस्सा…जानेंगे, इस पुलिस अधिकारी की जुबानी…?

3-missing-girls-file-image

SNE NETWORK.FARIDKOT.

2 हफ्ते पूर्व फरीदकोट शहर से लापता हुई 3 नाबालिग छात्राओं को पुलिस ने मुंबई से ढूंढ निकाला है। पुलिस टीम छात्राओं को फरीदकोट लेकर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया गया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि तीनों छात्राएं फरीदकोट से दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंची थीं।

एक युवती उन्हें   मुंबई ले गई 

वहां उन्हे एक युवती मिली जोकि इन छात्राओं को अपने झांसे में लेकर मुंबई ले गई और बाद में उन्हें आशीष नामक एक व्यक्ति के पास छोड़ दिया। पुलिस ने आशीष को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। उसे ट्रांजिट रिमांड पर फरीदकोट लाया जा रहा है जबकि छात्राओं को दिल्ली से मुंबई ले जाने वाली युवती की तलाश जारी है। 

आरोपियों को फरीदकोट लाकर पुलिस करेगी पूछताछ

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों को फरीदकोट लाकर पूछताछ की जाएगी। इसके बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि छात्राओं को मुंबई ले जाने के पीछे उनकी वास्तविक मंशा क्या थी। पुलिस इस पूरे घटनाक्रम के पीछे किसी बड़े रैकेट की संलिप्तता की संभावना को भी जांच के दायरे में रख रही है।
ऐसे पता लगा लोकेशन का

थाना सिटी-2 के एसएचओ अकलप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने ह्यूमन इंटेलिजेंस और तकनीकी जांच के आधार पर छात्राओं की मुंबई में लोकेशन का पता लगाया था। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 3 छात्राओं को सकुशल ढूंढ लिया।

घटनाक्रम में किसी बड़े गिरोह या रैकेट की भूमिका होने की भी आशंका
 
एसएचओ ने बताया कि मामले में गिरफ्तार आरोपी युवक को फरीदकोट लाने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी। पूछताछ के आधार पर छात्राओं को मुंबई ले जाने की पूरी कहानी सामने आने की संभावना है। पुलिस को इस घटनाक्रम में किसी बड़े गिरोह या रैकेट की भूमिका होने की भी आशंका है।###USA###UK###CANADA###3###TEENAGE###STUDENTS###GIRLS###RECOVERED###MUMBAI###FARIDKOT###AUSTRALIA###NEWZEELAND###SINGAPORE###

100% LikesVS
0% Dislikes