BREAKING NEWS…खाद में मिलाया जा रहा था जहर..विभाग को जब पता चला तो बजा छापा…चारों तरफ मची अफरा-तफरी, जानेंगे, किस शहर का है पूरा मामला..?

hq720

SNE NETWORK.FARIDKOT.

खेतीबाड़ी विभाग चंडीगढ़ की टीम ने नारायण नगर में एक कोठी में चल रही नकली खाद फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में नकली और एक्सपायर खाद, पोटाश और जिंक बरामद किया गया। यह सामग्री पैक कर बाजार में सप्लाई की जा रही थी। कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री संचालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर संयुक्त निदेशक नरिंदर सिंह बैणीपाल के नेतृत्व में टीम बुधवार को चंडीगढ़ से फरीदकोट पहुंची। 

जिला खेतीबाड़ी अधिकारी डॉ. कुलवंत सिंह और एडीओ एनफोर्समेंट डॉ. जतिंदरपाल मान की टीम के साथ मिलकर नारायण नगर गली नंबर-2 स्थित कोठी में छापा मारा गया। यहां से नकली पोटाश, जिंक, खाद की बोरियां, खाली पाउच और पैकिंग मशीनें बरामद हुईं। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी अमरावती ब्रांड के नाम पर फर्जी उत्पाद तैयार कर भोले-भाले किसानों को बेच रहा था। पहले उसकी अनाज मंडी में दुकान थी और लाइसेंस भी था लेकिन करीब छह माह पहले दुकान छोड़ने के बाद लाइसेंस रद्द हो गया। इसके बावजूद उसने अवैध तरीके से यह धंधा शुरू कर दिया। जांच में सामने आया कि एक्सपायर खाद पर नई तारीख के स्टिकर लगाकर उसे दोबारा पैक कर बाजार में बेचा जा रहा था। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान पहुंचने के साथ फसलों पर भी असर पड़ रहा था।

नरिंदर सिंह बैणीपाल ने बताया कि आरोपी राजिंदर सेठी के खिलाफ फर्टिलाइजर एक्ट, इनसेक्टिसाइड एक्ट और धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस गोरखधंधे में और कौन-कौन शामिल है।

100% LikesVS
0% Dislikes