SNE NETWORK.KOTAKPURA/FARIDKOT.
कोटकपूरा में दर्दनाक हादसे में भाई बहन की मौत हो गई। दोनों भाई-बहन स्कूटी पर सवार थे। हादसा मंगलवार सुबह स्थानीय मोगा रोड पर गांव पंजगराईं कलां के पास हुआ है। मृतकों की पहचान गांव पंजगराईं कलां के रहने वाले बोहड़ सिंह और अमनदीप कौर के तौर पर हुई है। अमनदीप कौर शादीशुदा थी और उसके दो बच्चे भी हैं।
जानकारी के अनुसार बोहड़ सिंह स्कूटी पर अपनी बहन अमनदीप कौर के साथ सुबह करीब 5:30 बजे कोटकपूरा जा रहा था। गांव से कुछ दूरी पर सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी स्कूटी टकरा गई। हादसे में बोहड़ सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बहन अमनजीत कौर पत्नी रणधीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तुरंत एंबुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल कोटकपूरा ले जाया गया। जहां हालत नाजुक को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज फरीदकोट रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
मृतक बोहड़ सिंह अपनी तीन बहनों का इकलौता भाई था और उसके पिता का कुछ समय पहले ही निधन हुआ है। वहीं उसकी बहन अमनदीप कौर के 10 और 7 साल के दो छोटे बच्चे हैं। इस दुखद घटना की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई। इस मामले में मृतक के परिजनों ने पुलिस कार्रवाई नहीं करवाई है। ###UK###ACCIDENT-NEWS###

