वरिष्ठ पत्रकार.फरीदकोट।
प्रेम संबंध की वजह से पत्नी ने अपने पति की निर्मम हत्या करवा दी। हत्या की वारदात को अंजाम महिला के प्रेमी ने दिया। प्राथमिक जांच में सामने आया कि जहर देकर उसका गला रेत दिया गया। मरने वाले की पहचान जिला फरीदकोट के रहने वाले गुरविंदर सिंह के तौर पर हुई। महिला रुपिंदर कौर को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि, प्रेमी गुरकंवल प्रीत सिंह तथा वारदात में शामिल एक अन्य फरार बताया जा रहा हैं। तीनों के खिलाफ मृतक के परिवार के बयान पर हत्या सहित विभिन्न धाराओं के अधीन पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया। इस बात की पुष्टि, पुलिस के शीर्ष अधिकारी ने की।
कनाडा से डिपोर्ट हुई थी
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि रुपिंदर कौर की शादी कुछ साल पहले गुरविंदर सिंह के साथ हुई थी। वर्ष 2023 में रुपिंदर को कनाडा से डिपोर्ट कर दिया। उसके उपरांत बठिंडा के बल्लुआना के रहने वाले गुरकंवल प्रीत सिंह से प्रेम हो गया। पति को बात का पता चला तो उसने विरोध किया। इस बीच आपस में झगड़ा होने लगा।
रुपिंदर ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को अपने रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया। देर रात पति को जहर दिया तो वह बेहोश हो गया। प्रेमी अपने अन्य साथी सहित दीवार फांदकर घर घुसा। उसके बाद गला घोट कर उसे मौत के घाट उतार दिया। मौके से दोनों ही फरार हो गए।
….कैसे पर्दाफाश हुआ चाल का…..?
दरअसल, हत्या की वारदात को अंजाम देने के उपरांत पत्नी ने शोर मचाया कि पति को कुछ हो गया है। परिवार सहित आसपास के लोगों इकट्ठा हुए। उसे इलाज के लिए गए तो वहां पर मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने केस की जांच का दायरा बढ़ाया तो पत्नी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। उसने अपना जुर्म कबूल करते कहा कि हत्या को अंजाम उसने तथा प्रेमी सहित कुल 3 ने दिया। परिवार के मुताबिक, रुपिंदर को अधिक शिक्षित होने का भी गरुर था, अक्सर वह अपने पति को ताना देते हुए जानबूझकर झगड़ा करती रहती थी।

