PUNJAB BREAKING….खौफनाक सड़क हादसा……110 की गति से दौड़ रही निजी बस…..स्कूल वैन को पीछे से मारी टक्कर, उड़ गए परखच्चे, 1 लड़की की मौत…5 की हालत चिंताजनक

ROAD ACCIDENT SNE FRESH IMAGE

वरिष्ठ पत्रकार.फरीदकोट। 

पंजाब के इस शहर में बहुत बड़ा सड़क हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि सड़क दुर्घटना फरीदकोट के हाईवे की है। हादसे में एक लड़की (छात्रा) की जान चली गई, जबकि, शेष की हालत काफी चिंताजनक बताई जा रही है। इनमें 3 को फरीदकोट के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल किया गया। हादसा, स्कूल वैन तथा निजी बस के बीच हुआ। प्राथमिक जांच में निजी बस चालक की गलती सामने आई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस की गति 100 पार थी। पीछे से स्कूल वैन को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयंकर था कि वैन के परखच्चे उड़ गए। फिलहाल, निजी बस चालक फरार बताया जा रहा है। पुलिस  हर पहलू पर जांच पड़ताल कर रही है। बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज होने की पुष्टि हो चुकी है। 

जानकारी के अनुसार, एक स्कूल वैन वीरवार को सुबह छात्राओं को लेकर शिक्षण संस्थान जा रही थी। बस काफी धीमी तथा नियमों के मुताबिक दौड़ रही थी। एक निजी बस काफी तेज गति से पीछे आ रही थी। उसने पीछे से वैन को जोर से टक्कर मार दी। आगे जाकर बस छोड़कर चालक फरार हो गया। इस बीच लोगों ने हादसे के बारे पुलिस को सूचित किया। पास के थाना के प्रभारी तथा काफी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुं गए। किसी तरह से बच्चों को बाहर निकालने का कार्य आरंभ हुआ। बताया जा रहा है कि तत्काल एक लड़की की मृत्यु हो गई थी, शेष 5 को अस्पताल ले जाया गया। 

चिकित्सकों के मुताबिक, सड़क हादसाग्रस्त में 3 लड़कियों की हालत काफी नाजुक है। उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया। उनके शरीर के कई हिस्सों में चोटें पहुंची। खासकर दिमाग की चोट के कारण हालत काफी चिंताजनक है। घायल लड़कियों के परिवारिक सदस्य अस्पताल पहुंच गए। हालत चिंताजनक होने की वजह से किसी से मुलाकात करने नहीं दी जा रही है। पीड़ित परिवार खासा परेशान है। 

जांच पड़ताल करने वाले एक अधिकारी ने जानकारी दी कि हादसा काफी भयानक था। 1 लड़की की जान चली गई। शव पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया। निजी बस चालक की गलती की वजह से बड़ा हादसा हुआ। फिलहाल, अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम रवाना कर दी गई। पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाया जाएगा। 

100% LikesVS
0% Dislikes