वरिष्ठ पत्रकार.फरीदकोट।
इस समय पंजाब के फरीदकोट से बहुत बड़ी खबर सामने आई। पता चला है कि यहां पर बहुत बड़ी सड़क दुर्घटना हो चुकी है। बस में सवार 5 लोगों की मौके पर मृत्यु तथा 50 के करीब यात्री बुरी तरह से घायल हो चुके है। दुर्घटना की वजह सामने से आ रहे ट्रक की टक्कर को बताया जा रहा है। बस निजी कंपनी की बताई जा रही है। बस की गति इतनी तेज थी कि वह सड़क में लगी रेलिंग को तोड़ कर सेम नाले में जा गिरी। राहत कार्य तेजी से जारी है। प्रशासन तथा पुलिस की अलग-अलग टीमें राहत कार्य में जुटी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने इस दुर्घटना में पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जताई है। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया।
…कैसे हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, फरीदकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर निजी बस काफी तेज गति से चल रही थी। गति 100 पास होगी। इस बीच सामने से प्रतिकूल दिशा में आ रहे ट्रक ने बस के बीच टक्कर मार दी। बस सड़क के किनारे लगे रेलिंग को तोड़ कर पास में सेम नाले में जा गिरी। लोगों की जोर जोर से चीख पुकार आने लगी। आसपास के लोग इकट्ठा हो गई. तत्काल प्रशासन को सूचित किया गया।
देरी से पहुंची राहत टीम
आरोप लग रहा है कि दुर्घटना मंगलवार सुबह 9 बजे की है। राहत टीम 1 घंटा देरी से पहुंची। 5 लोगों के शव बाहर निकाल लिए गए। 50 के करीब घायलों को सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। उनमें 1 दर्जन की हालत काफी चिंताजनक बताई जा रही है। फिलहाल, हादसा स्थल को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया। ट्रैफिक को अन्य स्थल से भेजा जा रहा है।