ROAD ACCIDENT..कैसे हुई सिपाही जसविंदर सिंह की मौत, जानिए, हादसे में कितने मुलाजिम हुए घायल

ACCIDENT GRAPHIC IMAGE BY SNE NEWS

वरिष्ठ पत्रकार.फरीदकोट। 

अभी-अभी फरीदकोट से बहुत बड़ी खबर सामने आई। वहां पर तेज रफ्तार ट्रक और पुलिस की सरकारी गाड़ी के बीच टक्कर हो गई। पुलिस की बोलेरो गाड़ी सवार कांस्टेबल की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य मुलाजिम घायल हुए हैं, जिनका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि मृतक सिपाही जसविंदर सिंह  पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) में तैनात थे। हादसा रात करीब साढ़े 8 बजे बठिंडा-अमृतसर नेशनल हाईवे पर गांव ढिलवां कलां के पास हुआ।

जानकारी के मुताबिक, एजीटीएफ की टीम अमृतसर देहाती क्षेत्र में ड्यूटी के बाद सरकारी बोलेरो में बठिंडा लौट रही थी। बोलेरो को कांस्टेबल राजवीर सिंह चला रहे थे। उनके साथ एएसआई अमरीक सिंह अगली सीट पर और कांस्टेबल जसविंदर सिंह पिछली सीट पर बैठे थे। ऑक्सब्रिज स्कूल के पास सामने से आए तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बोलेरो सड़क पर पलट गई।


बोलेरो सवार सभी मुलाजिमों को को तुरंत सिविल अस्पताल कोटकपूरा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मुक्तसर के गांव वड़िंग खेड़ा निवासी कांस्टेबल जसविंदर सिंह को मृत घोषित कर दिया। डीएसपी कोटकपूरा जतिंदर सिंह के अनुसार, पुलिस ने गांव बरगाड़ी निवासी ट्रक चालक नाहर सिंह के खिलाफ थाना सदर कोटकपूरा में मामला दर्ज कर लिया है। दोनों वाहनों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

100% LikesVS
0% Dislikes