ROAD-ACCIDENT…120 की गति से चलाने वाला कार चालक खोया अपना संतुलन…….सीधा पेड़ से जा टकराई…मौके पर 3 की मौत, 7 घायल

BREAKING NEWS CREDIT BY SNE NEWS

वरिष्ठ पत्रकार.फरीदकोट।  

120 की तेज गति से चल रही कार पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में 2 महिलाएं सहित कुल 3 की जान चली गई है। जबकि, 7 लोग घायल होने की बात सामने आई। दर्दनाक हादसा फरीदकोट में स्थित जैतो रोड़ का बताया जा रहा है। हादसा देर सायं हुआ। बताया जा रहा है कि सभी कार में सवार होकर शादी से वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। शव सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिए गए। घायलों को अलग-अलग अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई आरंभ कर दी गई। प्रथम दृष्टिकोण से पता चला है कि कार चालक के संतुलन खोने की वजह से यह हादसा हुआ है।  

जानिए, घायलों तथा मरने वालों की पहचान

मृतकों की पहचान गांव चंद्रभान निवासी सिमरजीत कौर, गांव गुरु की ढाब निवासी अंग्रेज कौर और गांव चंद्रभान के 11 वर्षीय राजेंद्र सिंह के रूप में हुई है। पता चला है कि 7 घायलों में से 4 को फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है। जबकि, 3 को जैतो के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा हैं। 

100% LikesVS
0% Dislikes